DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तैराकी के प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन 22 तक होगा

Divya Akash

कोरबा। स्वीमिंग एसोसिएशन कोरबा द्वारा जूनियर, सब जूनियर जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना ने बताया कि जो तैराक जूनियर, सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे रजिस्ट्रेशन स्वीमिंग एसोसिएशन कोरबा में पंजीयन करा सकते हैं। फार्म ग्वालियर फर्नीचर रिकांडो रोड, टीपीनगर कोरबा से प्राप्त कर चाहे गए दस्तावेजों के साथ 22 जुलाई तक जमा करेंगे।

Exit mobile version