जांजगीर। जिला युवा कांग्रेस में दीपक कुमार श्रीवास को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति युवा कांग्रेस कार्यालय जांजगीर-चांपा की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई है। नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया व सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुमति से की गई है। संगठनात्मक विस्तार के तहत जिले में जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव और जिला सचिव जैसे पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें दीपक कुमार श्रीवास का नाम भी शामिल है। दीपक कुमार श्रीवास ने कहा कि वे सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

