DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाकी मोगरा का मुख्य चौक का हाल बेहाल, बारिश होते ही नाले के गंदे पानी से हो जाता है सड़क काला,,,देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाकी मोगरा:– नगर पालिका बाकी मोगरा का मुख्य चौक जिसे बजरंग चौक के नाम से जाना जाता है, जहां बारिश होते ही पूरा चौक और कॉलोनी के अंदर तक का मुख्य सड़क काला दिखाई देने लगता है वजह है गंदे पानी का नाला जिसमें पूरे बाकी क्षेत्र का पानी आता है, नाला छोटा होने के वजह से जाम हो चुका है जिस वजह से थोड़े से भी बारिश होने पर नाले का गंदा काला पानी ऊपर सड़क में दौड़ने लगता है जो पूरे चौक और कॉलोनी के अंदर तक जाता है, बारिश रुकने के बाद पूरे क्षेत्र में नाले का मलवा दिखाई देता है साथ ही इतनी गंदी बदबू पूरे चौक में फैली रहती है जिस वजह से मार्केट आने वाले सभी जनों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

महज 10 मीटर की दूरी पर ही माता सिद्धिदात्री की मंदिर और विशाल हनुमान जी की प्रतिमा स्थित है यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आते है,,, पर सड़क में नाला का मलवा और काले पानी के वजह से वहां तक पहुंचने बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूरे बाकी मोगरा के जनों को प्रति दिन मुख्य चौक आने की जरूरत जरूर पड़ती है,, क्योंकि घरों के लिए राशन, फल, सब्जी, के साथ साथ ऑटो बस का साधन मुख्य चौक से ही मिलता है, ऐसे में चौक में गंदे नाले के पानी से बनी स्थिति इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण और क्षेत्रीय विभागीय अधिकारियों का छवि को दर्शाता है कि ये यहां उनका कितना ध्यान है।

जानकारी के अनुसार पिछले 29 मई को बांकी मोगरा के कुछ व्यापारी या दुकानदारों ने इस समस्या की जानकारी मौखिक रूप से नगर पालिका परिषद में दिया था, जहां से आश्वाशन दिया गया था कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा पर आज दिनांक 17 जून तक इस समस्या का न तो किसी प्रकार का जानकारी ली गई है न संज्ञान लिया गया है।

अभी वर्तमान में बारिश होने से पानी के दबाव के वजह से सिलेप टूट गया, कोई अप्रिय घटना जैसे बारिश होते समय भरे पानी के वजह से कोई भी मोटर वाहन उस नाले में जा सकता है जिससे बड़ी नुकसान हो सकती है,,कोई भी पशू उसमें किसी भी वक्त गिर सकता है,,,।

बारिश का नजारा

इस बड़ी समस्या को समाधान करना अति आवश्यक,, इस पर नगर पालिका अधिकारी गण को सुध लेना चाहिए साथ ही जनप्रतिनिधि जिनका पूरा दिन मुख्य चौक में आना जाना होता है उनको भी इस बड़ी समस्या पर आवाज उठानी चाहिए। अब देखना ये है कि इस पर कब तक सुध लिया जाता है या कोई अप्रिय घटना घटने का इंतजार किया जाता है।

Exit mobile version