DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाकी मोगरा हत्या कांड – बेटा ही निकला हत्यारा,,, चाकू मारकर की थी हत्या,,,चंद घंटों में आरोपी हिरासत में,,,,,देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

कोरबा बाकी मोगरा :- कल दिनांक 15/06/25 शनिवार की रात बाकी मोगरा के 2 नंबर बस्ती में राजमिस्त्री का काम करने वाला तिरिथ राम यादव की हत्या कर दी गई जिसका शव उसके घर के बाहर ही खून से लथपथ हाल में मिली थी, जिसके बाद सूचना पर बाकी मोगरा पुलिस घटनास्थल पहुंची जहां फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड के टिम को बुलाया गया तब आरोपी की सुगंध पाकर डॉग मृतक के बेटा हिमांशु उर्फ सिक्की यादव के पास पहुंच कर बैठ गया, और घटनास्थल से मिली जानकारी पर मृतक के पुत्र हिमांशु पर संदेह गया जिसे बाकी थाने लेजाकर पूछताछ किए जाने के बाद पुत्र गोलमोल जवाब देने लगा जिसके बाद कड़ाई बरतने पर अंत में हार कर अपने पिता को चाकू से मार कर हत्या करना कबूल करते हुए बताया कि हम पिता पुत्र में आए दिन विवाद होते रहता था बीती रात विवाद होते होते गुस्से से चाकू से वार किया जो अचानक सर में लग गया और पिता की मृत्यु हो गई जिसके बाद शव को बाहर छोड़ दिया।

49 वर्षीय मृतक तिरिथ राम यादव परिवार में अकेले कमाने वाले थे और वो राजमिस्त्री का कार्य कर के अपने परिवार का पालन करता था, आरोपी हिमांशु उर्फ सिक्की और हत्या में प्रयुक्त हथियार को कब्जे में लेकर थाना बाकी मोगरा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।

Exit mobile version