DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाँकी मोगरा ठाकुर चॉल वेल्डिंग के दुकान में हुई चोरी, हजारों का समान समेत नगद 3500 रुपए ले उड़े चोर, देखे पूरी खबर…

बाँकी मोगरा :– एक बार फिर से थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग ठाकुर चॉल में वेल्डिंग के एक दुकान में चोरी का घटना सामने आई है, चोर गिरोह इस क्षेत्र में सक्रिय है, जो और दिन चोरी की घटनाओ को अंजाम देते रहते है।

चोर, पुलिस के डर से कोषों दूर, मेन रोड के दुकानो को बना रहे अपना निशाना।

पीछे का दरवाजा जहा से चोर हक तोड़कर अंदर आए

घटना है बाकी मोगरा से 2 नंबर जाने वाले मुख्य मार्ग ठाकुर चॉल की, जहां “राजू वेल्डिंग व डेटिंग” का दुकान स्थित है, दुकान के संचालक राजू यादव ने बताया कल रात वह प्रतिदिन की तरह लगभग रात 08 बजे अपना दुकान बंद कर घर चला गया। वह आज दिनांक 22/07/25 को सुहब 08 बजे अपने दुकान पहुंचा, जैसे ही दुकान खोला और अंदर गया तब देखा कि पीछे का दरवाजा का हुक टूट कर खुला हुआ है, फिर वो अपने हिसाब वाले कॉपी पे रखे रकम 3500/ रुपए को देखा तो वह गायब थे, साथ ही वेल्डिंग वाला 10 मीटर का केबल, रोड, दरवाजे का एंगल, घन, हथौड़ा और लोहे के कई सामान गायब थे, सामान की कुल कीमत लगभग 15 से 20 हजार रुपए के आस पास का अनुमान लगाया जा रहा है।

चोरी करने आए चोरों ने यहां साथ साथ बगल के दुकान में रखे तांबे का केबल बाहर ग्रिल से खींच कर काट लिया जो बाहर से देखा जा सकता है।

घटना की सूचना फिलहाल अभी तक बाकी थाने में नहीं दी गई, कुछ देर में सूचना व शिकायत देने की बात कही गई।

??????????👇

•सोचने वाली बात ये है कि चोर इतने बेखौफ और उनके हौसले इतने बुलंद कैसे और क्यूं है?

•चोर चोरी किए हुए लोहे को आसपास खपाते है या बड़ी मात्रा में कही बाहर?

क्या मुख्य मार्गो पर चोरी करके चोर गिरोह दे रही है पुलिस को चैलेंज?

क्या, बढ़ते हुए चोरी की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीरता से ले रही है?

इस क्षेत्र में चोर गिरोह अब इतने सक्रिय और बेखौफ हो चुके है कि अब मुख्य मार्ग में चोरी की घटना को अंजाम देकर ये साबित कर रहे है कि यहां की प्रशासन कितनी कमजोर है।

“पूर्व में भी इस क्षेत्र में हुए बहुत सारे चोरी की घटनाए घटी है, जिसके अपराधी को पकड़ने में बाकी पुलिस अब तक नाकाम रही है।”

प्रशासन चोरी की घटनाओं को लेकर सख्त नहीं हुई तो चोर के हौसले इसी तरह बुलंद रहेंगे, और इसी तरह की घटनाए घटने की संभावनाएं बनी रहेंगी।

संवाददाता साबीर अंसारी

Exit mobile version