DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अमेरिका ने ईरानी एटमी ठिकानों पर बमबारी की:ट्रम्प बोले- फोर्डों समेत 3 परमाणु ठिकाने तबाह किए; ईरान ने इजराइल के 14 शहरों पर मिसाइलें दागीं

तेहरान/तेल अवीव (एजेंसी)। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक यह फुटेज फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर हमले की है। हमले के बाद ट्रम्प ने अमेरिकी जनता को संबोधित किया।

अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ।

ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स ‘obliterate’ यानी कि पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं। फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अब उसे शांति कायम करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे।

अमेरिका के हमले के जवाब में ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागीं हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा अटैक किया है।

इसके तहत इजराइल के 14 अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक हाइफा और तेल अवीव के मिलिट्री ठिकानों पर ईरानी मिसाइलों के गिरी हैं।

Exit mobile version