कोरबा/गेवरा-दीपका। अंतरक्षेत्रीय कैरम स्पर्धा में एसईसीएल गेवरा एरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन से विजेता का खिताब हासिल किया। स्पर्धा के विजेता खिलाड़ियों ने गेवरा परियोजना के महाप्रबंधक पार्थ मुखर्जी से मिलकर ट्रॉफी सौंपी। इस दौरान खिलाड़ियों का जीएम मुखर्जी ने सम्मान किया। जीएम मुखर्जी ने कहा कि खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से गेवरा परियोजना का गौरव बढ़ा है। ऐसी प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इस मौके पर गेवरा एरिया के जीएम (मानव संसाधन) अजय बेहरा, हिंद मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव, कार्मिक प्रबंधक सुधा, श्रमिक संगठन से एसडी मानिकपुरी, शेख मकसूद, ओमप्रकाश, आनंद, शिव, अजहर, जगरलाल, वजाहद उपस्थित थे।
कैरम प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने गेवरा जीएम पार्थ मुखर्जी को ट्रॉफी सौंपी
