DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वीकली एक्सपायरी पर बाजार में रौनक, 5 वजहों से स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल

मुंबई, एजेंसी। वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में कारोबार करते नजर आए, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला दबाव देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 789.74 अंक की बढ़त के साथ 75,398.72 के स्तर पर आ गया। जबकि निफ्टी 277 अंक की तेजी के साथ 23,689.60 पर बंद हुआ।

दोपहर 1:45 बजे तक सेंसेक्स 1,015.90 अंक यानी 1.36% की तेजी के साथ 75,624.88 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 345.35 अंक यानी 1.48% की बढ़त के साथ 23,757.95 पर कारोबार कर रहा था। 

शेयर बाजार में तेजी की वजहें……

वैल्यू बाइंग

गिरावट के बाद निवेशकों ने मजबूत कंपनियों में खरीदारी की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।

ग्लोबल संकेत

अमेरिका और यूरोप में मजबूती के बाद एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली।

इंडिया VIX में गिरावट

बाजार की अस्थिरता को मापने वाला इंडेक्स गिरकर 18.96 पर आ गया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

सेक्टोरल रैली

मेटल और फार्मा शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार को ऊपर खींचा।

अमेरिका-चीन संबंधों में सुधार की उम्मीद

अमेरिका और चीन के नेताओं की सकारात्मक बातचीत से वैश्विक बाजारों में भरोसा बढ़ा, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा।

Exit mobile version