DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

दुकान का कांच तोड़कर अंदर घुसे चोर : जांजगीर-चांपा में मोबाइल दुकान से 15 फोन उड़ा ले गए चोर; 4 लाख का नुकसान

जांजगीर-चांपा,एजेंसी। जांजगीर-चांपा जिले में सुभाष चौक स्थित गणेश मोबाइल दुकान में चोरी हुई है। घटना का CCTV भी सामने आया है। शुक्रवार (6 जून) रात करीब 3 बजे चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाया फिर पत्थर से कांच तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।

मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। चोरों ने 15 से ज्यादा मोबाइल फोन चुरा लिए। चोरी किए गए मोबाइल की कीमत लगभग 4 लाख रुपए है। देर रात पुलिस पेट्रोलिंग में निकली थी। तभी दुकान का ताला टूटा देख पुलिस वालों ने खुद संचालक को सूचना दी।

अगले दिन सुबह पुलिस जांच के लिए पहुंची।

अगले दिन सुबह पुलिस जांच के लिए पहुंची।

दुकान के सामने लगा कांच टूटा था।

चोरी के बाद आवाज देते हुए भागे चोर

दुकान के सीसीटीवी फुटेज में चोरों का चेहरा और आवाज रिकॉर्ड हुई है। फुटेज में देखा गया कि पुलिस गश्त वाहन की लाइट देखकर चोर एक-दूसरे को आवाज देते हुए भागने लगे। अन्य कैमरों में चोर चांपा एनीकट की दिशा में भागते दिखे।

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

स्थानीय चोर होने की आशंका

चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के मुताबिक, रात 1 बजे पुलिस गश्त के दौरान सब कुछ सामान्य था। लेकिन 3 बजे जब गश्ती दल दोबारा वहां से गुजरा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला।पुलिस ने तुरंत दुकान संचालक को सूचित किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को आशंका है कि चोर स्थानीय हो सकते हैं। दुकान और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

Exit mobile version