कोरबा। कोरबा के युवा लब्धप्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं युवा नेता संजय शाह के पिताश्री स्व. आर बी शाह का तेरहवीं कार्यक्रम सामुदायिक भवन, दशहरा मैदान आर पी नगर कोसाबाड़ी में सम्पन्न हुआ। दोपहर से देर शाम तक हजारों लोग तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे और स्व.श्री शाह को विनम्र श्रद्धांजलि दी। तेरहवीं कार्यक्रम में कई दिग्गज राजनेता, समाज सेवक, अधिवक्तागण एवं गणमान्य नागरिक श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
ज्ञातव्य हो कि स्व.श्री रघुबीर शाह का निधन गत 18 अगस्त को रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो गया और उनका अंतिम संस्कार पोड़ीबहार स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में भी भारी संख्या में कोरबा सहित अन्य जिलों से आए गणमान्य नागरिक शामिल हुए थे।
गया में सम्पन्न हुआ दशगात्र
स्व. श्री शाह का दशगात्र 28 अगस्त को उनके पुत्र संजय शाह एवं परिजनों ने गया में सम्पन्न कराया और आज 31 अगस्त को कोरबा में तेरहवीं कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे आर बी शाह

शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त आर बी शाह एक मिलनसार एवं आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके व्यक्तित्व के कारण ही तेरहवीं एवं अंतिम संस्कार कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वे हमेशा कहा करते थे कि जीवन में ऐसा काम करो, जिससे लोगों का अहित न हो। कभी भी दूसरे के बारे में बूरा नहीं सोचना चाहिए। उनके व्यक्तित्व से लोग काफी आकर्षित होते थे।
