अवैध शराब बिक्री पर थाना पाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
04 आरोपियों के कब्जे से 76 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त
अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालों में हडकंप
कोरबा/पाली। पुलिस सूत्रों से मिलीजानकारी के अनुसार देहात भ्रमण के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरनमुड़ी-पोड़ी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है। पुलिस ने हरनमुड़ी में अवैध शराब बेचनेवालों के घर रेड कर आरोपी कमला बाई सोरठे पति शिवराज सोरठे उम्र 52 साल साकिन टिकरीपारा हरनमुड़ी थाना पाली तथा हरीचंद्र यादव पिता बैशाखू यादव उम्र 50 साल साकिन टिकरीपारा हरनमुड़ी थाना पाली से कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त करने की कार्यवाही की।
इसी प्रकार ग्राम पोड़ी में अवैध शराब रेड कर आरोपीगण श्रीमती जानू बाई पति स्व. शिव कुमार यादव उम्र 33 साल साकिन पोड़ी कुम्हारपारा तथा साजन साहू ऊर्फ छोटू पिता तेरस राम साहू उम्र 28 साल साकिन सालिहाभांठा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. के कब्जे से कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस यहीं नहीं रूकी, टीम ने ग्राम केराझरिया में भी अवैध शराब रेड कर आरोपीगण महिपाल यादव पिता दुलार यादव उम्र 60 साल साकिन केराझरिया थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.), पंचराम यादव पिता स्व. मुकुंद राम यादव उम्र 62 साल साकिन केराझरिया थाना पाली जिला-कोरबा (छ.ग.), दिनेश प्रसाद जयसवाल पिता कल्लूराम जायसवाल उम्र 41 साल साकिन केराझरिया थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.) के कब्जे से कुल 39 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस की सख्त चेतावनी : अवैध कार्यों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी
शराब व अन्य नशा किसी परिवार की ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण अनेक अपराधों की शुरूआती बीज है, जो पूरे समाज को दूषित करता है। इस प्रकार के अवैध कार्य जो शराब व नशा का व्यापार करते हैं या पिलाते हैं, उन पर सख्त से सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस का सहयोग करें और समाज को नशामुक्त बनाएं। आप तत्काल पुलिस को सूचना देवें।
पंकज ठाकुर एस.डी.ओ.पी. कटघोरा

