जांजगीर। नगर पालिका परिषद का पानी टैंकर इन दिनों बदहाल स्थिति में है। टैंकर के निचले हिस्से में छेद होने से लगातार पानी रिस रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। यह टैंकर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में पेयजल आपूर्ति के लिए उपयोग किया जाता है, लेकिन खराबी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर से लगातार पानी टपकता रहता है और कार्यक्रमों के दौरान भी पानी बहता रहता है।

