DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मंत्री लक्ष्मी को जान से मारने की धमकी…आप कार्यकर्ता गिरफ्तार:भाजपा कार्यकर्ता ने विवाद के बाद दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सूरजपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आप कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे जमानत मिल गई है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला 21 अगस्त की शाम का है। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कसकेला निवासी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ता रवि यादव से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया।

रवि यादव ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि रविंद्र यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े को 40 से 50 करोड़ रुपए के घोटाले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी है।

आप कार्यकर्ता रविंद्र यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

आप कार्यकर्ता रविंद्र यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता रवि यादव की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविंद्र यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। रविंद्र यादव को कोर्ट से जेल भेज दिया गया था। हालांकि जमानत मिल गई है।

भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि शिकायतकर्ता और आप कार्यकर्ता के बीच आपस में विवाद हुआ था। लिखित शिकायत पर 23 अगस्त को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई रविंद्र यादव के खिलाफ की गई थी।

Exit mobile version