DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

लायंस पब्लिक स्कूल छात्रों का केनरा बैंक शाखा में तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

कोरबा। ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय लायंस पब्लिक स्कूल के 11वी एवं 12वी वाणिज्य संकाय छात्रों ने केनरा बैंक, कोरबा शाखा में तीन दिवसीय शैक्षणिक यात्रा पूरी की, जिसका उद्देश्य उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं और वित्तीय साक्षरता से परिचित कराना था।

उक्त शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने सभी बच्चो के इस शैक्षणिक भ्रमण पर जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान युग में बैंकिग सेवा का विशेष महत्व हैं, हम अपनी छोटी से लेकर बड़ी हर प्रकार के आर्थिक कार्यो के लिए कही ना कही बैंकिग सेवा का उपयोग करते है। इस शैक्षणिक दौरे के दौरान केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक परमेश्वर बेहरा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और बैंक के कामकाज की विस्तृत जानकारी दी। सहायक प्रबंधक दीपिका वारे ने छात्रों को ऋण और लॉकर सुविधाओं सहित बैंकिंग से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया। अभिषेक सर ने भी बैंक से ऋण लेने की प्रक्रिया और ब्याज दरों से जुड़ी जानकारी साझा की।

छात्रों को बैंक से पैसे निकालने की प्रक्रिया, विभिन्न जमा योजनाओं की अवधि और ब्याज दरों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरे ने छात्रों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़कर वित्तीय प्रणाली की व्यापक समझ प्रदान की।

यह शैक्षणिक यात्रा छात्रों के लिए बेहद सफल और सूचनाप्रद रही, जिससे उन्हें भविष्य में वित्तीय निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

Exit mobile version