DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रील बनाने चलती कार में तीन लोगों ने की स्टंटबाजी, कार के नंबर से पकड़ेंगे

कोरबा। कुसमुंडा नगर में सोमवार रात कार सवार तीन लोग रास्ते में कार के सन रूफ और खिड़की से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार की खोजबीन कर रही है। सोमवार को कुसमुंडा क्षेत्र में कोरबा पासिंग नंबर की कार सीजी-12-बीएस-4455 में सवार तीन लोग इसी तरह स्टंटबाजी कर रहे थे। दो युवक कार के सन रूफ और एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर मस्ती करते रहे। पीछे दूसरे वाहन में सवार उनके साथी रील बना रहे थे। किसी ने कार सवारों की स्टंटबाजी की वीडियो अपने मोबाइल से बना सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।

Exit mobile version