DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

धार्मिक आस्था से जुड़े चिह्न को फेंका, दो गिरफ्तार हुए

Divya Akash

जांजगीर। नवागढ़ थाना क्षेत्र के खैरताल गांव में धार्मिक आस्था से जुड़े चिह्न को नुकसान पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अलफ खान उर्फ गुड्डा खान, उम्र 58 वर्ष और शिव कुमार कश्यप, उम्र 35 वर्ष शामिल हैं। दोनों खैरताल गांव के निवासी हैं। घटना 20 जुलाई की सुबह की है। गांव के सामाजिक लोगों ने पेड़ और खंभे पर धार्मिक चिह्न बांधा था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे हटाकर फेंक दिया। साथ ही जिस पेड़ को भी काट दिया। घटना की सूचना पर उसी दिन नवागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 308/25 के तहत धारा 299 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।

Exit mobile version