DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

TI ने तहसीलदार को थाने में पीटा: बिलासपुर में कहा- ईगो हर्ट हो गया, थाने में रुक;जेब में हाथ डालकर खड़े रहे DSP

बिलासपुर।बिलासपुर के सरकंडा थाने में टीआई तोप सिंह ने नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा से मारपीट की थी। ये घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी जो अब वायरल हो रहा। दोनों के बीच विवाद का ऑडियो भी सामने आया है। 17 नवंबर की रात गश्त पर निकले पुलिस जवानों और नायब तहसीलदार के बीच गाड़ी रोकने को लेकर विवाद हो गया था।

इस मामले में नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा ने आरोप लगाया था कि उनके साथ पुलिस जवान ने गाली-गलौज की थी। इस दौरान उनके साथ कार में पिता और भाई भी सवार थे। विरोध करने पर पुलिस के जवान जबरन उन्हें और उनके भाई को सरकंडा थाना ले गए। यहां TI तोप सिंह ने उनके और उनके भाई के साथ मारपीट की।

बिना किसी कारण उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए सिम्स भेजा। इतना ही नहीं उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाकर झूठी FIR कर ली गई।

नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।

सुनिए फोन पर टीआई और नायब तहसीलदार के बीच क्या बातें हुईं…

नायब तहसीलदार– हलो, हां, टीआई साहब कैसे बुलाया है मुझे यहां पे

टीआई– आप कौन

नायब तहसीलदार– मैं, तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा

टीआई– मैं आपको कैसे बुलाऊंगा

नायब तहसीलदार– अरे, आप ही के आदेश को लेकर आएं हैं क्या मुझे

टीआई– कहां से

नायब तहसीलदार– डीएलएस कॉलेज के पास

टीआई– आप क्या हैं

नायब तहसीलदार– तहसीलदार

टीआई– कहां

नायब तहसीलदार– करपावंड में

टीआई– यहां क्या कर रहे थे

नायब तहसीलदार– घर आया था अपने

टीआई– मेरे गश्त वाले रोके क्या आपको

नायब तहसीलदार– हां- गश्त वाले रोके तो मैं कुछ आगे जाकर रुका था

टीआई– तो क्या हो गया

नायब तहसीलदार– कुछ दूर आगे जाकर रुका तो इधर आ बे कहकर बात की।

टीआई– तो आपको इगो हर्ट हो गया, हां, तो बात तो वही है न

नायब तहसीलदार– अरे भई इगो वाली क्या है

टीआई– कार्यपालिक मजिस्ट्रेट हो न, इसलिए इगो हर्ट हो गया, आ रहा हूं वहीं थाने में रुक।

थाने में धक्कामुक्की और मारपीट

फोन पर बातचीत के बाद जब तहसीलदार थाने पहुंचे तो तोप सिंह की फिर बहस हो गई और टीआई ने पुष्पराज मिश्रा को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान सरकंडा CSP सिद्धार्थ बघेल भी वहां मौजूद हैं। जो जेब में हाथ डालकर सबकुछ शांति से देख रहे थे।

TI ने कहा- तहसीलदार ने सिपाहियों के साथ बदतमीजी की

इस पूरे मामले में दैनिक भास्कर की टीम से बातचीत के दौरान TI तोप सिंह ने कहा कि, नायब तहसीलदार ने उनके सिपाहियों के साथ बदतमीजी की थी। जिसके बाद उन्हें थाना लाया गया था। यहां जब उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था तो वो मेडिकल नहीं कराने पर अड़ गए।

जिसके बाद उनके साथ धक्का-मुक्की हुई थी। वहीं इस मामले पर हमने CSP सिद्धार्थ बघेल का पक्ष जानने उन्हें भी कॉल किया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

थाने में तहसीलदार से मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

Exit mobile version