
कोरबा/ कुसमुंडा। आज एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र से प्रभावित महिलाओं ने रोजगार, बसाहट, पुनर्वास सहित अन्य सुविधाओं को लेकर भूविस्थापित महिलाओं ने SECL कुसमुंडा प्रबंधन और प्रबंधन के अधिकारियों सहित दर्री तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोला। झूठे आश्वासनों से त्रस्त होकर एसईसीएल कुसमुंडा कार्यालय के मुख्य द्वार में ताला जड़ा और भूविस्थापित महिलाएं अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। 22 वर्षों से अपनी रोजगार, बसाहट, पुनर्वास अन्य सुविधाओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
