आज फिर Air India की फ्लाइट संकट में! AI-129 मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरते ही बीच रास्ते में लौटी
Divya Akash
मुंबई। मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-129 आज सुबह उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद वापस मुंबई लौट गई। फ्लाइटरडार24 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फ्लाइट ने अपनी यात्रा अधूरी छोड़ते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर वापसी की, लेकिन इसके पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब कुछ दिन पहले अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ सेकेंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस हादसे में 265 लोगों की जान चली गई थी, जो देश के लिए एक बड़ी त्रासदी बनी।
वहीं, एयर इंडिया की AI-129 फ्लाइट की वापसी ने यात्रियों और हवाई यातायात से जुड़े लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। एयरलाइन अथॉरिटीज़ ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन जांच जारी है कि क्या तकनीकी कारणों या अन्य वजहों से फ्लाइट को वापस लाना पड़ा।
फिलहाल, मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की वापसी से जुड़े कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग सक्रिय हैं, और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।