कोरबा। मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में आज सप्तमी पर मां कालरात्रि स्वरूपा आदिशक्ति जगत जननी मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना एवं दर्शन करने अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई और मंदिर परिसर जहां खचा-खच भरा हुआ था, वहीं श्रद्धालुओं की लंबी लाईन बनी हुई थी। आज सप्तमी होने के कारण कुछ ज्यादा ही लंबी लाईन बनी हुई थी। मां कालरात्रि स्वरूपा की पूजा अर्चना करने अलसुबह से ही हजारों श्रद्धालु मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचे।
चैत्र शुक्ल सप्तमी: आज विशेष महाश्रृंगार रात्रि 11 बजे

मां सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा के प्रबंधक एवं पुजारी नमन पांडेय (नन्हा महाराज) ने बताया कि नवरात्रि की सप्तमी का विशेष महत्व होता है।मां कालरात्रि की पूजा से विजय की प्राप्ति होती है। आज रात्रि 11 बजे मां सर्वमंगला देवी का महाश्रृंगार किया जाएगा और विशेष हवन पूजन के साथ कालरात्रि स्वरूपा मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना की जाएगी। श्री पांडेय ने बताया मां कालरात्रि गुड़, फल बेहद पसंद है और भक्तगण गुड़ एवं फल का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर सकते हैं, इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।
कल महाअष्टमी: कल हवन पूजन होगा संपन्न, रविवार को जंवारा कलश का विसर्जन
मां सर्वमंगला देवी मंदिर में कल पूण्य मुहूर्त पर हवन पूजन किया जाएगा, राजपुरोहित पंडित नमन पांडेय परिवार सहित ज्योतिकलश की विधिवत पूजा अर्चना आचार्यों के सानिध्य में करेंगे और हवन पूजन के साथ नवरात्रि के सभी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होगा । रविवार को संध्याकालीन बेला में जवांरा विसर्जन किया जाएगा।
