DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एनटीपीसी के ठेका श्रमिकों की समस्या को लेकर कल 28 जनवरी को सीटू कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी

कोरबा। एनटीपीसी कामगार यूनियन के नेतृत्व में 28 जनवरी को ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर के सी जैन मार्ग से पदयात्रा निकाली जाएगी जो कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी पदयात्रा में बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक भाग लेंगे।

एनटीपीसी कामगार यूनियन के अध्यक्ष फागू राम कश्यप ने बताया कि पदयात्रा सुबह 9 बजे के सी जैन मार्ग से शुरू होकर दर्री बाजार,कोहड़िया, सीएसईबी चौक, घंटाघर,कोसाबाड़ी होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी कोरबा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ठेका श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा इस पदयात्रा में सीटू के प्रदेश के नेता भी भाग लेंगे।

Exit mobile version