DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

खिलौना रथ को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, लोगों ने आगे बढ़कर किया खिलौना दान

कोरबा, 25 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के बीच खुशियां बांटने और जरूरतमंद बच्चों तक खिलौने पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित खिलौना रथ को जिलेवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। खिलौना रथ के गली-मोहल्लों में पहुंचने पर लोग अपने घरों में रखे उपयोगी पुराने खिलौने स्वेच्छा से दान कर रहे हैं।
शहरी क्षेत्रों के साथ ही उपनगरीय एवं अन्य क्षेत्रों से भी नागरिक खिलौना दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस पहल से जुड़कर बच्चों के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।
इसी क्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी खिलौना दान कर इस मानवीय पहल में अपनी सहभागिता निभाई। खिलौना रथ के माध्यम से एकत्रित किए जा रहे खिलौने जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों तक पहुंचाए जाएंगे।

Exit mobile version