DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भारत-यूरोपियन यूनियन में 18 साल बाद ट्रेड डील:इम्पोर्टेड लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%, प्रीमियम शराब पर 150% की जगह 20% टैक्स

नई दिल्ली,एजेंसी। भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच 18 साल की लंबी बातचीत के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हो गया है। भारत और यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को 16वें भारत-EU समिट के दौरान इसका ऐलान किया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस समझौते को 2027 में लागू किए जाने की संभावना है। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा।

इसके अलावा भारत में यूरोप से आने वाली शराब और वाइन पर टैक्स कम हो सकता है। यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा।

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि EU दूसरी सबसे बड़ी। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% और दुनिया के कुल व्यापार का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखते हैं।

EU लीडर्स के भारत दौरे की तस्वीरें…

यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'भारत-EU सुरक्षा और रक्षा साझेदारी' समझौते पर हस्ताक्षर किए।

यूरोपीय संघ (EU) की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास और भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘भारत-EU सुरक्षा और रक्षा साझेदारी’ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और यूरोपियन यूनियन के ट्रेड और फाइनेंस सिक्योरिटी कमिश्नर मारोस शेफचोविच ने एक-दूसरे के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स शेयर किए।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा उन्हें गोवा से जुड़ी पहचान पर गर्व है। उन्होंने खुद को प्रवासी भारतीय बताया और अपना ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड दिखाया।

उर्सुला वॉन डेर लेयेन और एंटोनियो कोस्टा हैदराबाद हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीर खिंचाई।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने मंगलवार को राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Exit mobile version