DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध यातायात पुलिस की कार्रवाई – 13 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई कर साइलेंसर किया जप्त

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक (साइबर एवं यातायात) रविन्द्र कुमार मीना (भा.पु.से.) के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा संशोधित (मॉडिफाई) साइलेंसर के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत लगातार कारवाही की जा रही है।

इस अभियान के अंतर्गत बीते कल 13 दुपहिया वाहनों पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से लगाए गए संशोधित साइलेंसरों को जब्त किया गया तथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत 29,900 रू का समन शुल्क वसूल कर चालानी कार्रवाई की गई।

अब तक इस अभियान के तहत कुल 96 मॉडिफाई साइलेंसरों पर कार्रवाई करते हुए ₹2,20,800/- का चालान किया जा चुका है।

संशोधित साइलेंसरों से उत्पन्न अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण न केवल आमजन के स्वास्थ्य एवं शांति को प्रभावित करता है, बल्कि यह मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का भी उल्लंघन है।

कोरबा पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध परिवर्तन न करे। एवं यातायात नियमों का पालन करे।

Exit mobile version