DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

यातायात पुलिस के द्वारा घर से कार जब्त कर निकाला हूटर-उतारी ब्लैक फिल्म

यातायात पुलिस अमला लगातार कर रहा कार्यवाही
कोरबा। नव वर्ष की पूर्व रात्रि सड़क पर हुड़दंग करते हुए कार चलाने एवं कार में हूटर लगाकर पुलिस के सायरन की तरह बजाते हुए लोगों को परेशान करने वाले चालक पर यातायत नियमों के तहत यातायात पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है।
उक्त कार के चालक द्वारा इस हरकत को अंजाम दिया गया। निहारिका क्षेत्र की सड़क पर तेज रफ्तार से कार चलाते हुए हूटर बजाकर हलाकान करने का मामला संज्ञान में आने के उपरांत यातायात पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई। वाहन चालक के विरुद्ध कार में ब्लैक फिल्म, हूटर लगा कर यातायात नियम का पालन नहीं करने पर 4300 रुपए का फाइन काटा गया।
यातायात एएसआई मनोज कुमार राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए फिल्म और हूटर को निकालने के लिए वाहन चालक के घर से कार लेकर यातायात थाना लाया गया। श्री राठौर ने कहा है कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version