DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 20 फरवरी को

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 20 फरवरी को जनपद पंचायत कटघोरा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर, कटईनार, विकासखंड कटघोरा अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र, एसईसीएल-एनसीएच दीपका गेवरा परियोजना, बांकी सुराकछार, विकास नगर डिस्पेंसरी कुसमुण्डा एरिया, सीएसईबी-(एचटीपीएस) के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिक परिषद कटघोरा, दीपका, बांकीमोंगरा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Exit mobile version