DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 23 फरवरी को

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 23 फरवरी को जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली एवं जनपद पंचायत पाली अंतर्गत समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्र  के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत पाली  अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Exit mobile version