DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वृक्षारोपण और भोज का कार्यक्रम सम्पन्न, मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्रा• मा• शा• भांठा पारा कोरई में किया गया…देखे पूरी खबर

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालित है। जन भागीदारी से न्योता भोज कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया जा रहा है।

मां सिद्धिदात्री जन कल्याण समिति बांकी मोंगरा द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भांठा पारा कोराई में न्योता भोज कार्यक्रम रखा गया बच्चों को भोजन के साथ फल और खीर पुड़ी परोसा गया साथ ही एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया भी किया गया।

कक्षा पहली से आठवी के प्रथम स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को एवं रसोइयों को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहन देते हुए सम्मानित किया गया। शाला के प्रधान पाठक पी एल साहू द्वारा सभी बच्चों को पेन एवं रुमाल का उपहार दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान शाला के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

समिति के अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी समिति प्रत्येक माह कम से कम एक स्कूल को न्योता भोज कराती है। उसी के साथ शाला के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति से छुटकारा पाने का उपाय और नशा से नुकसान के बारे में अवगत कराया जाता है।

इस अवसर पर समिति के साबित राम साहू, लीलाधर साहू, हरिशंकर दिवाकर, नेहरू कश्यप, रामप्रसाद साहू, रोहित ओगरे, स्कूल प्रधान शिक्षक श्री शिवधन साहू, गोपाल सिंह पोर्ते, रामकुमार दुबे,श्यामसुंदर, कृष्ण कुमार ,रमेश, एवं शाला समिति के चंद राम, पंच राम, रमेश के अलावा काफी बड़ी संख्या में पालक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version