DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जिला न्यायालय कोरबा में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

कोरबा। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतन्त्रता दिवस का कार्यक्रम जिला
न्यायालय कोरबा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वाजारोहरण किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में कुटुम्ब न्यायाधीश कोरबा, जिला न्यायालय
के समस्त न्यायाधीशण एवं अधिवक्ता संघ कोरबा के समस्त पदाधिकारीगण व
अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल के समस्त अधिवक्तागण, न्यायिक
कर्मचारीगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल
के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे। तत्पष्चात न्यायालय परिसर में
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, न्यायाधीशगण
एवं अधिवक्ता संघ कोरबा के पदाधिकारिगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Exit mobile version