कोरबा। जिला क्रिकेट संघ कोरबा द्वारा अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 3 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल शहर में स्थित एसईसीएल के सेंट्रल वर्कशॉप क्रिकेट स्टेडियम में होगा। ट्रायल सुबह 9 बजे से शुरू होगा। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्गों की जिला क्रिकेट टीम चयन की तारीखें घोषित की हैं।
ट्रायल से पहले खिलाड़ियों को कलर फोटो और जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा। अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच और अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2012 के बीच होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया के दौरान चयनकर्ता अनिल प्रजापति, अजय राय और विशाल दुबे मौजूद रहेंगे।
