DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जमनीपाली में जनजातीय गौरव दिवस: जिला स्तरीय निबंध रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कोरबा । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय जमनीपाली में जनजातीय गौरव दिवस जिला स्तरीय निबंध व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने जनजातीय नायक के रूप में वीर बिरसा मुंडा,शहीद वीर नारायण सहित अन्य नायकों का आकर्षक रंगोली बनाई, जिसने सभी को आकर्षित किया।

छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य व वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा अध्यक्ष रघुराज सिंह उइके, विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच कोरबा पुष्पराज ठाकुर,

वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा सदस्य श्रवण यादव, दिलीप पटेल, दुर्गेश मरावी,जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, प्राचार्य अभिमन्यु साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुराज सिंह उइके ने जनजाति समुदाय के संस्कृति कला की पहचान के बारे में बताया।

साथ ही जनजातियों के कला, संस्कृत प्रथा, परंपरा के बारे में जानकारी दी। भगवान बिरसा मुंडा के बारे में उनके त्याग बलिदान साहस के बारे में आने वाले पीढ़ी को बताए।

सदस्य श्रवण यादव ने कहा कि जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को दुनिया के सामने लाने की जरूरत है, ताकि हमारी पीढ़ी अपने पूर्वजों के गौरवशाली इतिहास को जान सकें। कार्यक्रम में प्रभारी बीपी कश्यप,वरिष्ठ व्याख्याता एस एस खान,मंच संचालन रागिनी चौहान ने किया।

Exit mobile version