DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रद्धांजलि : प्रख्यात कलाकार असरानी की कोरबा से जुड़ी है यादें

19 अप्रैल 2025 को कोरबा आए थे असरानी, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के 9वें स्थापना दिवस में हुए थे शामिल
कोरबा/मड़वारानी। 20 अक्टूबर 2025 को बॉलीवुड के प्रख्यात हास्य कलाकार असरानी का 84 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उनकी यादें कोरबा से भी जुड़ी हुई हैं। 6 माह पूर्व 19 अप्रैल 2025 को असरानी कोरबा प्रवास पर पहुंचे थे और खरहरकुड़ा (मड़वारानी) स्थित छत्तीसगढ़ का सर्वोत्कृष्ट सीबीएसई अंग्रेजी विद्यालय नितेश कुमार लायंस पब्लिक स्कूल के 9वें स्थापना दिवस में आयोजित कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए थे। उनकी यादों से उनके निधन पर कोरबा भी शोकमग्र है।
बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार थे असरानी-डॉ. राजकुमार अग्रवाल


नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा (मड़वारानी) के डायरेक्टर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने स्वर्गीय श्री गोवर्धन असरानी को विनम्र श्रद्धांजलि दी और कहा कि बॉलीवुड में उनके जैसा हास्य कलाकार कोई नहीं। उनकी उत्कृष्टता हमने विद्यालय में आयोजित समारोह में देखी। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। उन्होंने हमें हसने के कारण दिए, लेकिन 20 अक्टूबर को आंखें नम कर गए। उनका व्यक्तित्व विशाल था। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण भी किया था और कहा था- शिक्षा से बड़ा महादान कुछ भी नहीं। आप गरीब बच्चों का भविष्य उज्ज्वल कर रहे हैं, जीवन की यह बहुत बड़ी पूंजी है।
यादें…

दिव्य आकाश ने भी असरानी के कोरबा प्रवास को इस तरह दिया कवरेज

Exit mobile version