DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

डीएसपीएम प्लांट कोरबा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

कोरबा। डीएसपीएम संयंत्र परिसर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बिजली अधिकारी व कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। उनके 72 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में डीएसपीएम प्लांट के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी के प्रयास सदैव याद रहेंगे।

वे भारत के महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक व विचारक थे। वे 33 वर्ष की आयु में ही कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रतिष्ठित पद पर आसीन हुए। 23 जून 1953 को उनकी मृत्यु से भारत ने एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया जो देश को नई दिशा दे सकता था। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एलएन सूर्यवंशी, विजय सेन चौधरी, सुनील सरना व वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सह मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार समेत संयंत्र के सिविल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version