कोरबा/गेवरा-दीपका। नगर पालिका दीपका के मुख्य द्वार से बुधवार को अफसर-कर्मियों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। इस तरह लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। नगर पालिका के सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया।
उप अभियंता विद्यानंद मधुकर यादव के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली पाली रोड, कटघोरा रोड से होते हुए नगर पालिका दफ्तर पहुंचने पर समापन हुआ। ई-रिक्शा में सवार नगर के सफाई कर्मियों ने तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। उक्त रैली स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर आधारित रहा। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ तिरंगे के सम्मान का भाव जगाया। इस तरह स्वच्छता व देशभक्ति का अनूठा संगम रहा। रैली में मुकेश दुबे, हेमंत देवांगन, सचिन तेलंग, हेमलाल भारिया, अनय जायसवाल, सरसीज सोनी व आराधना भारिया शामिल रहे। बता दें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम का आयोनज किया जाएगा।
