DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा

कोरबा/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तिरंगा यात्रा का आह्वान किया, दिनांक 12/08/2025 दिन मंगलवार को गोपाल पेट्रोल पंप से लेकर शहीद वीर नारायण चौक कटघोरा तक रैली निकाली जानी है ।

भारतीय जनता पार्टी मंडल कटघोरा अध्यक्ष-अभिषेक गर्ग, समजीत सिंह-महामंत्री, राम प्रसाद कोराम-महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक, देव दुबे/ओम प्रकाश डिक्सेना-कार्यक्रम सहसंयोजक आदि ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनने की अपील की है।

Exit mobile version