DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा मंडल पाली द्वारा 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा

कोरबा/पाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा का आह्वान किया गया है। दिनांक 12/08/2025 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे गांधी चौक से लेकर नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर पाली तक रैली निकाली जानी है ।
भाजपा मंडल पाली अध्यक्ष-चंद्रशेखर पटेल, तारकेश्वर पटवा,कामता जायसवाल (मंडल महामंत्री), कार्यक्रम संयोजक- रामविलास जायसवाल, कार्यक्रम सहसंयोजक- दीपक शर्मा,घनश्याम पटेल आदि ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनने की अपील की है।

Exit mobile version