DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तुलसी पूजन समारोह का हुआ आयोजन


कोरबा। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में तुलसी पूजन समारोह का आयोजन किया गया। प्रात: 11 बजे संकीर्तन यात्रा सप्तदेव मंदिर से शुरू होकर शहर भ्रमण करते हुए पुराना बस स्टैंड से पुन: मंदिर आकर संपन्न हुए। मंदिर में माँ तुलसी की पूजन आरती की गई। भजन कीर्तन ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में श्री योग वेदांत समिति के साधक, पूज्य सिंधी समाज के सदस्य सहित द्विज ब्राम्हण, साहू, राजवाड़े समाज जन के अलावा विष्णु, शंकर मिश्रा, भोजराम राजवाड़े, शैलेन्द्र राजवाड़े सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को समिति के प्रथम अध्यक्ष अशोक मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि तुलसी पूजन हमें प्रतिदिन करनी चाहिए। इस प्रकार के आयोजन से भावी पीढ़ी पर इसका असर होगा। बच्चे इसके कहत्व को जीवन में उतारेंगे। पाश्चात्य संस्कृति के पीछे न भागकर सनातन संस्कृति के सभी पूजन व त्यौहार को मिलजुलकर मनाएं। भोजराम राजवाड़े ने बताया कि तुलसी एक औषधिय पौधा है। ईश्वर प्रसाद साहू ने सभी को नि:शुल्क तुलसी पौधा का वितरण किया। रमेश जांगड़े ने आभार प्रकट किया।

Exit mobile version