विशाखापट्टनम/भुवनेश्वर/हैदराबाद/चेन्नई, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में 3 मौतें हुई हैं।
राज्य के 31 घरों को नुकसान पहुंचा। 57 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया है। तूफान के कारण 50 ट्रेनें और विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर 21 फ्लाइट्स रद्द की गईं।
ओडिशा में भारी बारिश के चलते 16 जिलों में स्कूल बंद हैं। यहां 30 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 4,000 साइक्लोन शेल्टर बनाए गए हैं।
विशाखापट्टनम में रात 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे से 28 अक्टूबर की सुबह 3 बजे तक, यानी करीब 18 घंटे में 200mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। यह जुलाई में होने वाली औसत बारिश के डेढ़ गुना से ज्यादा है। यहां जुलाई में औसतन 133mm बारिश होती है।
MP-UP और बिहार समेत 9 राज्यों में अलर्ट
आंध्र प्रदेश और ओडिशा: भारी से बेहद भारी बारिश, तेज हवाएं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा।
तेलंगाना और छत्तीसगढ़: 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र: पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश का अनुमान। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
झारखंड और बिहार: 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश; बिहार में 29-30 अक्टूबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका।
उत्तर प्रदेश: पूर्वी यूपी में 29-30 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में भारी बारिश, सड़कों पर पानी भरा
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। कलेक्टर ने अधिकारियों से लोगों और पशुओं को सुरक्षित जगह पहुंचाने का निर्देश दिया।
एयरफोर्स ने 23 टन राहत सामग्री विजयवाड़ा भेजी, NDRF टीम भी पहुंची

इंडियन एयरफोर्स ने चक्रवात अर्नब से प्रभावित विजयवाड़ा में 23 टन राहत सामग्री पहुंचाई। इसके लिए 2 C-130J विमानों का इस्तेमाल किया गया।
इसके अलावा NDRF की टीम भी भेजी गई है। वायुसेना ने कहा कि वह लोगों की जान बचाने और राष्ट्रीय आपदा राहत कार्यों में मदद के लिए हमेशा तैयार है।
पुरी के बीच पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं
आंध्र प्रदेश: CM नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों की जानकारी ली
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में रियल टाइम गवर्नेंस सोसाइटी सेंटर से चक्रवात प्रभावित जिलों की स्थिति की जानकारी ली।
विशाखापट्टनम में पेड़-बिजली के पोल गिरे
ओडिशा के बालेश्वर में तेज बारिश
ओडिशा में 5 नवंबर तक 22 ट्रेनें रद्द
चक्रवात अर्नब के चलते 5 नवंबर तक 22 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द या स्थगित कर दी गई हैं। विशाखापत्तनम-किरंदुल और राउरकेला-जगदलपुर समेत कई ट्रेनों पर असर पड़ा है।
वहीं, हिराखंड एक्सप्रेस का संचालन भी अस्थायी रूप से बदला गया है। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले NTES या भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर अपडेट देखने की सलाह दी है।
