DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पूर्णिमा के घर एक साथ खिले दो ब्रह्मकमल, श्रद्धालुओं ने की पूजा

गेवरा/दीपका। एसईसीएल गेवरा कॉलोनी स्थित ऊर्जा गेवरा आवास क्रमांक बी-130 में निवासी पूर्णिमा सोनी और देवी सोनी के घर सावन महीने में ब्रह्म कमल के दो फूल खिले। छह वर्ष पूर्व ब्रह्मकमल के पौधे लगाए थे।

पहली बार एक साथ दो ब्रह्मकमल के फूल खेलने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। पूर्णिमा ने बताया कि उन्होंने यह पौधा पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छह साल पहले लगाया था, लेकिन अब तक इसमें फूल नहीं आया था। इस बार सावन की शुरुआत में ही एक नहीं, बल्कि दो फूल एक साथ खिले हैं, जिसे वह ईश्वर की विशेष कृपा और शुभ संकेत मानती हैं।

ब्रह्मकमल को धार्मिक मान्यता में अत्यंत पवित्र और दुर्लभ पुष्प माना गया है, जो आमतौर पर हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। यह रात में खिलता है और सुबह तक मुरझा जाता है, इसलिए इसे देखना अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव होता है। फूल खिलने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग, परिजन व श्रद्धालु दर्शन व पूजा करने उनके घर पहुंचे।

Exit mobile version