DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मुंगेली में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी: कार्यक्रम को सफल बनाने समन्वयक डॉ. गजेन्द्र तिवारी की अपील

मुंगेली। दिव्यांग विमर्श को लेकर मुंगेली स्थित सोनकर कालेज परिसर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति तैयारी में जुटी हुई है। संगोष्ठी में देशभर के कई जानेमाने वक्ता एवं विद्वतजन शामिल होंगे और दिव्यांगों के हितलाभ के लिए अपना विचार रखेंगे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. गजेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की सादर अपील की है। डॉ. गजेन्द्र तिवारी ने बताया कि मुंगेली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी से दिव्यांगजनों के हित में विचार-विमर्श एवं वक्तव्य देश तक पहुंचेगा और दिव्यांगों के हितसाधना का यह कार्यक्रम केन्द्र बनेगा।

Exit mobile version