कोरबा। जहर खाने से तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक युवक व एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ढेलवाडीह निवासी थान सिंह उरांव (35) शनिवार को घर में अकेला था। इस दौरान उसने जहर खा लिया। परिजन घर पहुंचे तो वह बेहोशी हालत में मिला। उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। जहर सेवन की एक अन्य घटना में उरगा थाना क्षेत्र के जपेली निवासी पन्ना बाई (62) की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 10 दिनों तक चले इलाज के बाद रविवार को मौत हो गई।
जहर खाने से बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती दो की मौत
