DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

गन्ने से भरे ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो-कोरबा के दो मजदूरों की मृत्यु, तीन की हालत गंभीर

कोरबा। महाराष्ट्र के बीड जिले में सड़क हादसे में कोरबा जिले के दो मजदूरों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल बताये जा रहे हैं हो गए। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और काम के सिलसिले में महाराष्ट्र जा रहे थे। मृतकों की पहचान सुशांत प्रसाद केवट (पिता लक्ष्मण प्रसाद केवट, निवासी कुदरी पारा मंदिर चौक, बांकीमोंगरा), प्रशांत सिंह (पिता तारा सिंह, जंगल साइड बांकीमोंगरा) के रूप में हुई है। हादसे में राजा यादव, विशाल शाबू, सनी चौहान गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पांचों मजदूर एक स्कॉर्पियो वाहन से कोरबा से महाराष्ट्र की एक फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। रास्ते में उनकी स्कॉर्पियो गन्ने से भरे एक ट्रैक्टर के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना घायलों ने फोन पर अपने परिजनों को दी, जिसके बाद बांकीमोंगरा क्षेत्र में शोक और अफरा-तफरी का माहौल हैं।
महाराष्ट्र पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को एंबुलेंस से कोरबा रवाना किया। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे जब शव बांकीमोंगरा पहुंचे, तो बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उनके घरों के बाहर जुटे रहे। घायलों को भी एंबुलेंस से कोरबा लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

Exit mobile version