संवाददाता साबीर अंसारी
घटना बीती कल रात लगभग 11:00 बजे की है।
कटघोरा:– जिला कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसनियां रोड के एक मकान में बाइक सवार युवक ने दो राउंड फायरिंग किया, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल लोग डरे हुए है।
प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी अनुसार बीती रात कासनियां ग्राम में निवास करने वाले सिकंदर मेमन के मकान के बाहर रात 11 बजे एच एस डीलक्स बाइक में सवार युवक अचानक आया और चलते चलते दो राउंड फायरिंग करता हुआ गुजरा, जिसमें एक राउंड शटर को पार कर गया वही दूसरी गोली मकान के दरवाजे में जा लगी, घटना की सूचना के बाद कटघोरा पुलिस घटनास्थल पहुंच फौरन हरकत में आई और बस से कटघोरा की ओर भाग रहे एक आरोपी को धर दबोचा।
“दहशत का माहौल बनाने के लिए फायरिंग की जाने की आशंका जताई जा रही है”

घटनास्थल से एक कारतूस गिरी पाई गई ☝️☝️
- “फायरिंग से किसी को कोई नुकसान नहीं आया परिवार के सभी सुरक्षित।”
- “मेमन परिवार खाना खाने के बाद रोज की तरह सोने की तैयारी कर रहे थे, अचानक हुई दनादन फायरिंग की आवाज।”
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कटघोरा हाइवे की ओर भाग रहा था, तभी उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इसी बीच आरोपी मौका देख पहने हुए अपने शर्ट को बदल कर चकमा देने का कोशिश करने लगा, जिसे देख ग्रामीण युवकों को उस पर शक हुआ फिर उसका पीछा करने लगे। पीछा करता देख आरोपी बस में सवार होकर कटघोरा की ओर भागने लगा पर कटघोरा पहुंचने से पहले ही उसे स्थानीय युवकों और कटघोरा पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी, और फोरेंसिक टीम घटना की सूचना पर घटना को गंभीरता से लेते हुए आनन फानन में घटना स्थल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी कि दो राउंड फायरिंग हुई है, कटघोरा पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को गिरफ्तारी हुई है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, घटना की विवेचना की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच करने की बात कही है।
पकड़े गए आरोपी के अन्य साथी होने के आशंका जताई जा रही है, पूछताछ में पकड़े गए आरोपी युवक के बयान और आगे के विवेचना में कोई नई कड़ी सामने आ सकती ही।
