DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

हसदेव नदी में डूबने से दो युवकों की मौत:जांजगीर-चांपा में परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे, तेज बहाव में बहे

जांजगीर-चांपा/कोरबा । जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव का है। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह(19 साल) और अश्वनी सिंह (24 साल) अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे।

दोपहर 2 बजे के करीब दोनों हसदेव नदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटों बाद अश्वनी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया था। लेकिन सुमित का शव नहीं मिल पाया था। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था।

शनिवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। SDRF की टीम को सुमित का शव घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर मिला है। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

अश्वनी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया था।

अश्वनी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया था।

जिला प्रशासन ने देवरी पिकनिक स्पॉट के कुछ हिस्से को डेंजर जोन बनाया है। यहां पर लोगो को नहीं जाने के लिए सांकेतिक बोर्ड भी लगाया गया है। मगर पिकनिक मनाने आने वाले लोग इस खतरे को नजर अंदाज कर मस्ती के लिए पहुंचते है, जिससे इस तरह की घटना होती आ रही है।

Exit mobile version