DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सडक़ हादसा में मोटर सायकल सवार दो युवकों की मौत

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा थानांतर्गत सुतर्रा रापाखर्रा पुल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटर सायकल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। यहां उपस्थित लोगों ने 112 को डायल किया, जहां पर टीम पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक छिंदपुर के निवासी बताये जा रहे है। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे को खंगाल रही है, ताकि कुछ क्लू मिल सके और दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लग सके।

Exit mobile version