DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

फ्री में मांगते थे शराब, परेशान होकर मिलाया जहर:पीने का बाद हुई थी 2 युवक की मौत, दो भाई गिरफ्तार,एक ब्लैक में शराब-बेचता था

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की सक्ती जिले में शराब पीने से युवकों की मौत मामले में पुलिस ने मंगलवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब में सुहागा मिलाकर दोनों युवक को दिया था। पीने के बाद दोनों की जान चली गई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी भोला टंडन उर्फ सुरेंद्र (25) गांव में अवैध तरीके से शराब बेचता था। दोनों युवक रोज उसके पास जाकर फ्री में शराब मांगते थे, नहीं देने पर पकड़वाने की धमकी देते थे। जिससे परेशान होकर उसने चचेरे भाई अनिल टंडन (35) से सुहागा मांगाया था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

करही गांव के बिर्रा चौक के पास परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

ये तस्वीर मृतक युवक की है, जिसकी शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी थी। (फाइल फोटो)

ये तस्वीर मृतक युवक की है, जिसकी शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ी थी। (फाइल फोटो)

यही शराब की बोतल युवकों के पास से बरामद की गई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 15 सितंबर को सूरज यादव और मनोज कश्यप बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। मौके से शराब की बोतल भी मिली थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए सारंगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के आधे घंटे के भीतर दोनों की मौत हो गई थी। सारंगढ़ थाना पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम कर केस डायर बिर्रा थाने को ट्रांसफर किया।

आरोपी ने सिम तोड़कर फेंका

बिर्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। गांव में जाकर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। पता चला की भोला ब्लैक में शराब बेचता है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, लेकिन उसने नकार दिया। बाद में पुलिस को सूचना मिली थी उसने अपना मोबाइल सिम तोड़कर फेंक दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चचेरे भाई के साथ वारदात को अंजाम देना कबूला

शक गहराने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चचेरे भाई के साथ मिलकर वारदात का अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसके चचेरे भाई को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि दोनों युवक रोज आते और फ्री में शराब मांगते थे, न देने पर पुलिस से पकड़वाने की धमकी देते थे। जिसे लेकर कई बार विवाद हो गया था।

चचेरे भाई ने खुद बताया बैगा

युवकों के इस हरकत से परेशान होकर भोला ने चचेर भाई से सुहागा मांगाया। चचेरे भाई ने सुनार को बैगा बताया और सुहागा लिया। जिसके बाद उसे शराब में मिला दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तहत धारा 103(1) BNS, 61(2), 123 BNS के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस पूरे मामला खुलासा किया है।

24 घंटे के भीतर हुई गिरफ्तारी

इस मामले में SP एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि बिर्रा थाना क्षेत्र में शराब सेवन से हुई दो युवकों की मौत के मामले को हमने गंभीरता से लिया। प्रारंभिक जांच में ही हत्या की आशंका सामने आई थी। हमारी साइबर टीम और बिर्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मेटल जोड़ने के लिए किया जाता है सुहागा का इस्तेमाल

आरोपियों ने अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर मृतकों को देने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से सुहागा, रेपर और एक बड़ा सूजा बरामद किया है। सुहागा मेटल को जोड़ने का काम करता है। जिसका इस्तेमाल सोनार करते हैं। जिसे अंग्रेजी शराब में मिलाने पर केमिकल रिएक्शन होता है और जहर के रूप में काम करता है।

Exit mobile version