DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा के निर्विवाद नेता मनोज शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष


कोरबा/दीपका। भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के निर्विवाद चेहरा मनोज शर्मा को इस बार भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्हें शुभकामनाएं देने नेता पहुंचे और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से
मनोज शर्मा को कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मनोज शर्मा इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
साथ ही, वे दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं।

मनोज शर्मा की नई जिम्मेदारी को पार्टी की एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो जमीनी स्तर पर संगठन कोऔर सशक्त बनाएगी। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया औरपार्टी के ग्रामीण क्षेत्र में समर्थन को मजबूत किया।

इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और
संगठनात्मक कौशल से कोरबा जिले में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा।

मनोज शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
वे संगठन के विकास और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोरबा जिला चुनाव प्रभारी राजा पांडे जी, छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जी, रामपुर पूर्व विधायक ननकी राम कंवर जी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल जी, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो जी, पूर्व विधायक पालीतानाखार रामदयाल उइके जी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडे जी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा जी, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जी, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जी, भाजपा महामंत्री संतोष देवांगन जी टिकेश्वर राठिया , नरेंद्र देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे
दीपका में स्वागत समारोह का आयोजन
भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के समय मनोज शर्मा रायपुर में ही थे। उनके नाम की घोषणा के बाद कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। रायपुर से वे दीपका पहुंच रहे हैं और रात्रि 09 बजे उनके स्वागत में चौक में भव्य समारोह रखा गया है। दीपका भाजपा संगठन ने रात्रि 09 बजे स्वागत समारोह में उपस्थित होने कार्यकर्ताओं से अपील की है।


भाजपा के जिला अध्यक्ष की प्रदेश से घोषणा होने के बाद जैसे ही कोरबा जिला का नंबर आया और प्रदेश संगठन ने लिस्ट जारी की तो कोरबा जिला में मनोज शर्मा का नाम आने के बाद आनन फानन में दीपका में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन समर्थकों ने किया है।
पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए ऊर्जा लगाऊंगा-मनोज शर्मा
कोरबा जैसे महत्वपूर्ण जिला का भाजपा अध्यक्ष बनना किसी गौरव से कम नहीं। वर्षों से भाजपा संगठन के लिए संघर्षरत ऊर्जावान नेता मनोज शर्मा ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभारी हूं कि मुझ जैसे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मैं संगठन के लिए अपनी पूरी उर्जा पूरी निष्ठा के साथ लगाऊंगा। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी नगरी निकाय एवं पंचायत चुनावों में जिले में भाजपा का परचम लहराएगा और भाजपा एकता के साथ आने वाले चुनाव में उतरेगी।


जिलाध्यक्ष बनने के बाद मनोज शर्मा सम्मान समारोह में पहुंचे। यहां आयोजित समारोह में भाजपा के युवा दिग्गज नेता एवं प्रदेश मंत्री विकास महतो भी पहुंचे और यहां विकास महतो तथा मनोज शर्मा का महामाला से स्वागत किया गया। मनोज शर्मा एक ऐसा चेहरा हैं, जो गुटीय राजनीति से दूर सभी के चहेते हैं। विकास महतो ने भी इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए मनोज शर्मा को बधाई दी। कटघोरा, पाली, कोरबा, सहित सभी मंडलों के अध्यक्षों को साथ लेकर टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान मनोज शर्मा ने किया है।

Exit mobile version