DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

केंद्रीय राज्य मंत्री ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ श्रीलंका के राष्ट्रपति का किया स्वागत

बिलासपुर,एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में श्रीलंका के लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके का औपचारिक स्वागत किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति 15 से 17 दिसंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। सितंबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य कैबिनेट सहयोगियों के साथ औपचा​िरक स्वागत में भाग लिया। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति दिसानायके नई दिल्ली में एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है। वे बोधगया का भी दौरा करेंगे, जो एक प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थल है।

Exit mobile version