DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में गौवंश संरक्षण पर अनोखी प्रदर्शनी:अलग-अलग देशों के 476 नोट, सिक्के प्रदर्शित किए,गाय के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा दर्शाया गया

कोरबा। कोरबा में समाजसेवी तेजकरण जैन ने अग्रसेन कन्या महाविद्यालय प्रांगण में गोवंश संरक्षण पर आधारित एक अनोखी प्रदर्शनी लगाई। इस निशुल्क संकलन में विश्व के अनेक देशों के 476 ऐसे नोट प्रदर्शित किए गए जिन पर गाय की छवि अंकित है।

प्रदर्शनी में गाय से संबंधित दुर्लभ सिक्कों का संग्रह भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा गाय के जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से अत्यंत सुंदर और शिक्षाप्रद रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को प्रभावित किया।

अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य के. झा की उपस्थिति में आयोजित इस प्रदर्शनी को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि से देखा। बच्चों ने इस अद्वितीय संकलन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें गाय के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के बारे में नई जानकारी मिली।

लोगों को गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूक करना

प्राचार्य के. झा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और आम लोगों को गोसेवा और गोवंश संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं और यह प्रदर्शनी उसी कड़ी का हिस्सा है। प्रदर्शनी में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर रामसिंह अग्रवाल ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Exit mobile version