भाजपा और आरएसएस का फूंका पुतला
कोरबा। उन्नाव केस में पीड़िता को न्याय दिलाने की माँग को लेकर आज जिला युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर) द्वारा टीपी नगर चौक में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं आरएसएस-भाजपा का पुतला दहन किया।
जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्नाव केस में पीड़िता को एक बार फिर न्याय दिलाने की गुहार लगाने सड़कों पर उतरने को मजबूर हंै, जबकि इस जघन्य अपराध का आरोपी भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर को बेल मिलना देश की स्थिति न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

युवा कांग्रेस का कहना है कि जब तक पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
जिला युवा कांग्रेस द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में युवा कांग्रेस पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव ,आकाश प्रजापति, संजय महंत, अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू, संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी, पिंकी महंत सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
